Dehradun News: 16 साल के किशोर की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Jan, 2026 03:21 PM

dehradun news 16 year old boy dies under suspicious circumstances

देहरादूनः राजधानी देहरादून में से दुखद खबर सामने आ रही है। जहां एक 16 साल के किशोर की संदिग्ध हालत में मौत हुई है। सूत्रों के मुताबिक किशोर ने सुबह परिजनों के साथ चाय पी थी। इसके बाद दोबारा कमरे में सोने चला गया। लेकिन, वह नींद से उठा ही नहीं। बेटे...

देहरादूनः राजधानी देहरादून में से दुखद खबर सामने आ रही है। जहां एक 16 साल के किशोर की संदिग्ध हालत में मौत हुई है। सूत्रों के मुताबिक किशोर ने सुबह परिजनों के साथ चाय पी थी। इसके बाद दोबारा कमरे में सोने चला गया। लेकिन, वह नींद से उठा ही नहीं। बेटे की इस तरह अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना राजपुर थाना क्षेत्र में से सामने आई है। जहां मकड़ेती गांव निवासी 16 वर्षीय मयंक पुत्र मनोज कुमार की संदिग्ध हालत में मौत हुई है। परिजनों ने बताया कि मयंक रविवार सुबह सामान्य रूप से उठा था। उसने सभी के साथ चाय पी थी। इसके बाद सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। काफी समय तक बाहर नहीं आने पर परिजन उसके कमरे में पहंचे। जहां किशोर को अचेत अवस्था में पाया गया।

आनन-फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया। मामले की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में पता चलेगा। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!