देहरादून: मेडिकल कॉलेज में MBBS स्टूडेंट से रैगिंग ! 2 छात्र हॉस्टल से निष्कासित, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 Jan, 2026 10:47 AM

dehradun mbbs students ragged at medical college two students expelled

देहरादून: उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने रविवार को देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कोर्स कर रहे छात्र के साथ हुए रैगिंग प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में कॉलेज की प्राचार्य डॉ गीता जैन को मामले...

देहरादून: उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने रविवार को देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कोर्स कर रहे छात्र के साथ हुए रैगिंग प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में कॉलेज की प्राचार्य डॉ गीता जैन को मामले की विस्तृत जांच करके आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

PunjabKesari

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने रैगिंग की घटना को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने इस घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन को तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने जरूरत पड़ने पर अन्य छात्रों और संबंधित व्यक्तियों से भी पूछताछ करने को कहा है ताकि सही तथ्य सामने आ सकें और दोषियों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में रैगिंग की घटनाएं संस्थागत अनुशासन एवं व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाती है। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन को रैगिंग की रोकथाम के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुरूप सभी आवश्यक और प्रभावी कदम उठाने को कहा गया है।        

दून मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बताया कि विभागीय मंत्री के निर्देशों के तहत मामले की जांच की जा रही है। कॉलेज की ओर से गठित की गई एंटी रैगिंग कमेटी ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीड़ित छात्र की शिकायत के आधार पर आरोपी छात्रों के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं, बहुत जल्द जांच रिपोर्ट कॉलेज प्रशासन को सौंप दी जाएगी।        

मामले की गंभीरता को देखते हुए राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में पुरुष छात्रावास के चीफ वार्डन ने दो छात्रों को छात्रावास से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने 2023 और 2024 बैच के दो छात्रों के द्वारा जूनियर छात्र के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार के बाद दी गई शिकायत के आधार पर जांच प्रक्रिया जारी होने के मद्देनजर पुरुष छात्रावास से निष्कासित किया है।   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!