Dehradun: दूसरे समुदाय के युवक संग फरार हुई विवाहिता, गहने व नकदी ले गई साथ; थाने पहुंचे पति ने लगाई न्याय की गुहार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 Aug, 2025 10:50 AM

dehradun married woman eloped with a youth from another community

देहरादूनः राजधानी देहरादून में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक विवाहिता अपने बॉयफ्रेंड संग फरार हो गई है। बताया कि युवक दूसरे समुदाय से संबंध रखता है। आरोप है कि विवाहिता अपने साथ गहने व नकदी लेकर घर से भागी है। महिला के पति की तहरीर...

देहरादूनः राजधानी देहरादून में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक विवाहिता अपने बॉयफ्रेंड संग फरार हो गई है। बताया कि युवक दूसरे समुदाय से संबंध रखता है। आरोप है कि विवाहिता अपने साथ गहने व नकदी लेकर घर से भागी है। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दोनों की तलाश की जा रही है।

पुलिस को दी तहरीर में एक व्यक्ति निवासी सेलाकुई थाना क्षेत्र ने बताया कि उसकी पत्नी रविवार के दिन घर से बिना बताए चली गई है। आरोप है कि उसकी पत्नी दूसरे समुदाय के युवक के साथ फरार हुई है। कहा कि उसने कई बार पहले भी युवक को घर के आसपास देखा था। लेकिन उसे नहीं पता था कि उसकी पत्नी उसे छोड़ कर जाएगी।

आरोप है कि महिला घर से गहने व नकदी अपने साथ ले गई है। उसका तीन वर्षीय बेटा भी है। जिसे वह अपने साथ ले गई है। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!