Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 Jun, 2025 01:32 PM

देहरादूनः राजधानी देहरादून की जूडो खिलाड़ी के साथ मुरादाबाद के कोच ने छेड़खानी की है। कोच पर खिलाड़ी को अपने फार्म हाउस ले जाकर गलत तरीके से छूने का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर मुरादाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

देहरादून निवासी जूडो की नेशनल खिलाड़ी ने पुलिस को तहरीर दी है। मुरादाबाद निवासी कोच सतीश शर्मा पर उसके साथ छेड़खानी का आरोप लगाया है। यह घटना 12 मार्च की है। जब कोच खिलाड़ी को जूडो की तैयारी के बहाने अपने फार्महाउस पर ले गया। वहीं, कमरे में उसने लड़की को गलत तरीके से छुआ। विरोध करने पर आरोपी ने खिलाड़ी को डराया-धमकाया। इस बारे में किसी को बताने पर भविष्य खराब करने की धमकी दी।
इसके बाद खिलाड़ी अपने घर वापिस लौट गई। लेकिन, कोच ने उसे दोबारा फोन किया। साथ ही वापिस प्रैक्टिस शुरू करने की बात कही। कहा कि इस बार गलत तरीके से हाथ नहीं लगाऊंगा। इस बातचीत का रिकॉर्डिंग भी हुआ है। जो खिलाड़ी ने पुलिस को सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा खिलाड़ी ने उत्तराखंड जूडो एसोसिएशन को भी पत्र लिखकर आरोपी कोच सतीश शर्मा को तत्काल प्रभाव से सचिव पद से हटाने की मांग उठाई है।