उत्तराखंड में आपदा प्रभावितों से मिले CM धामी, इगास पर्व को बनाया खास; ग्रामीणों संग भोजन का लुत्फ उठाया

Edited By Vandana Khosla, Updated: 01 Nov, 2025 03:31 PM

cm dhami met with disaster affected people in uttarakhand

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इगास के दिन रुद्रप्रयाग पहुंचे और आपदा प्रभावित परिवारों के साथ समय बिताया। इससे पहले दीपावली के दिन भी उन्होंने प्रभावितों के बीच पहुंचकर उनके साथ समय बिताया था।

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इगास के दिन रुद्रप्रयाग पहुंचे और आपदा प्रभावित परिवारों के साथ समय बिताया। इससे पहले दीपावली के दिन भी उन्होंने प्रभावितों के बीच पहुंचकर उनके साथ समय बिताया था।

रुद्रप्रयाग जनपद के बसुकेदार क्षेत्र के छेनागाड़ में विगत 28 अगस्त को भयावह आपदा आई थी। जिसमें छेनागाड़ कस्बे का पूरी तरह से नामोनिशान मिट गया था। लापता लोगों की खोजबीन लगातार जारी है। अभी तक सात लोगो के शव बरामद हो चुके है। जिसके चलते शनिवार को मुख्यमंत्री धामी पहाड़ो में मुख्य रुप से मनाई जाने वाली दिपाली ईगास के दिन आपदा प्रभावित परिवारों के पास पहुंचे। जहां उनके बीच बैठकर उनका दर्द साझा किया और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर मुख्यमंत्री धामी ने चाय पी, खाना खाया और आत्मीयता से उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा,'आपका दुरूख मेरा अपना है, सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है।' वहीं आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे पुनर्निर्माण एवं राहत कार्यों का सीएम धामी ने स्थलीय निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रदेश में 9 अधिकारियों का तबादला किए जाने की सूचना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनपद उधम सिंह नगर में 9 पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए है। करीब 9 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया हैं। इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने आदेश जारी किया है। यहां जानिए किसे कहां भेजा गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!