उत्तराखंड में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपियों ने बनाया अश्लील वीडियो; पॉक्सो में मुकदमा दर्ज

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Dec, 2025 04:09 PM

14 year old minor girl raped in uttarakhand accused made an obscene video

किशोरी की आपबीती सुनते ही परिजन तुरंत रामनगर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की और दोनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा...

Uttarakhand News: उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दो नाबालिग आरोपियों ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने घटना का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उन्होंने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। धमकियों से भयभीत किशोरी कुछ समय तक चुप रही, लेकिन बाद में उसने साहस जुटाकर पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

किशोरी की आपबीती सुनते ही परिजन तुरंत रामनगर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की और दोनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सुमित पांडे ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीड़तिा के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण की प्रक्रिया भी पूरी कराई जा रही है। 

वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर लगातार दबिश दी जा रही है। घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में कानून के तहत नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!