मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल गुरुद्वारा में टेका मत्था, कहा- चार साहिबजादों ने देश की रक्षा के लिए दिया बलिदान

Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 Dec, 2025 12:50 PM

chief minister dhami bowed his head at the nainital gurudwara

नैनीतालः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर बाल दिवस के मौके पर शुक्रवार को नैनीताल गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और साहिबजादों के बलिदान को नमन किया। अपने नैनीताल दौरे के दूसरे दिन आज सुबह मुख्यमंत्री गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और...

नैनीतालः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर बाल दिवस के मौके पर शुक्रवार को नैनीताल गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और साहिबजादों के बलिदान को नमन किया। अपने नैनीताल दौरे के दूसरे दिन आज सुबह मुख्यमंत्री गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और गुरुद्वारा में मत्था टेका। उन्होंने इस मौके पर कहा कि देश गुरु गोविंद सिंह जी तथा उनके साहिबजादे बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान को याद रखेगा। उन्होंने देश की रक्षा और संस्कृति को बचाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया।              

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश की युवा पीढ़ी को साहिबजादों के त्याग और बलिदान को अपने जीवन में आत्मसात करने और उनके जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों का बलिदान केवल भारत के इतिहास में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के इतिहास में साहस, धर्मनिष्ठा और त्याग का एक अनुपम एवं अनोखा अध्याय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा साहिबजादों की शहादत को सम्मान देने हेतु वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा उनके बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है। यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों तक साहिबजादों की वीरता, शौर्य और पराक्रम की गाथाओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सीएम धामी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के वीर साहिबजादों ने अल्पायु में ही धर्म, सत्य और न्याय की रक्षा के लिए अछ्वुत साहस का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका यह बलिदान नई पीढ़ी को साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है तथा हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग और समर्पित बने रहने की शक्ति देता है।

इस अवसर विधायक नैनीताल सरिता आर्या, गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार जोगिंदर सिंह आनंद, सचिव अमरप्रीत सिंह नोनू, संदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, जीत सिंह आनंद, जगजीत सिंह, गगनदीप सिंह, जसमीत सिंह, सतनाम सिंह, हरनमन सिंह, अजीत सिंह मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!