चमोलीः खाई से मिला लापता युवक का शव... चार दिन पहले जली कार में मृत मिली थी बहन

Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Apr, 2025 08:41 AM

chamoli body of missing youth found in a ditch

चमोलीः उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ-मलारी मार्ग पर चार दिन पहले कार के अंदर जली हुई अवस्था में मृत मिली महिला के भाई का शव भी तपोवन के समीप एक खाई से बृहस्पतिवार को बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

चमोलीः उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ-मलारी मार्ग पर चार दिन पहले कार के अंदर जली हुई अवस्था में मृत मिली महिला के भाई का शव भी तपोवन के समीप एक खाई से बृहस्पतिवार को बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

400 मीटर दूर खाई में मिला लापता सुनील का शव
पुलिस के मुताबिक बीती छह अप्रैल को श्वेता पदमा सेनापति नामक एक महिला का शव तपोवन के समीप चाचड़ी गांव के पास जली कार के अंदर से जली हुई अवस्था में मिला था। लेकिन उसके साथ घूम रहा उसका भाई सुनील सेनापति लापता था। बताया गया कि श्वान दस्ते की मदद से जली हुई कार से लगभग 400 मीटर दूर खाई में सुनील का शव मिला। जिसे भारत तिब्बत सीमा पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की सहायता से बाहर निकाला गया।

लोगों ने दोनों को कार से घूमते हुए भी देखा था
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को छह अप्रैल को एक जली हुई कार के अंदर एक शव दिखाई देने की सूचना मिली थी। चालक के बगल वाली सीट पर मिले शव के पास से कुछ गहने भी मिले थे। जिससे माना गया कि यह शव महिला का है। कार के पास से कर्नाटक के पंजीकरण वाली एक नंबर प्लेट भी मिली थी। जिसके आधार पर महिला की शिनाख्त श्वेता पदमा सेनापति के रूप में हुई। यह भी जानकारी मिली कि उसके साथ उसका भाई भी था। कार के जली हुई अवस्था में मिलने से पहले जोशीमठ तथा तपोवन के लोगों ने दोनों को कार से घूमते हुए भी देखा था। पांच अप्रैल की शाम को वे दोनों भविष्य बद्री मंदिर भी गये थे।

आर्थिक रूप से कंगाल थे दोनों भाई-बहन
पुलिस जांच के दौरान, इनके बंगलुरू के होने का पता चला जिसके बाद एक टीम बेंगलुरु भेजकर उनके रिश्तेदारों से पूछताछ की गई। उनके रिश्तेदारों ने बताया कि दोनों भाई-बहन आर्थिक रुप से कंगाल थे और अक्सर किसी न किसी से पैसे उधार मांगते रहते थे। वे लोगों से फोन पर कहते थे कि हमारी स्थिति खराब है और हम आत्महत्या भी कर सकते है, इसलिए हमारी मदद करो। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जिसके बाद ही मृत्यु के कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकेगा। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!