देहरादून में अवैध रूप से चल रहा था कैसीनो... पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश, जुआ खेलते 12 लोग गिरफ्तार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Aug, 2025 08:08 AM

casino was running illegally in dehradun police exposed

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में पुलिस तथा विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने एक संयुक्त कार्रवाई में यहां प्रेमनगर क्षेत्र के सलियावाला जंगलों के बीच बने एक मकान में अवैध रूप से चल रहे एक कैसिनो का पर्दाफाश करते हुए 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।...

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में पुलिस तथा विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने एक संयुक्त कार्रवाई में यहां प्रेमनगर क्षेत्र के सलियावाला जंगलों के बीच बने एक मकान में अवैध रूप से चल रहे एक कैसिनो का पर्दाफाश करते हुए 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

आरोपियों के कब्जे से 1,900 कैसिनो क्वाइंस, 89,000 रुपये नकद बरामद हुआ 
पुलिस ने यहां बताया कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि में की गई कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए लोगों में दिल्ली के तीन जुआरी भी शामिल हैं, जो जुआ खेलने के लिए पहली बार देहरादून आए थे। गिरफ्तार लोगों में नेपाल का एक नागरिक भी है। मकान पर जब पुलिस ने दबिश दी तो वहां एक बड़े कमरे में मौजूद 12 लोगों द्वारा कैसिनो में क्वाइंस के साथ हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने सभी को मौके से जुआ अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मकान का मालिक हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला शशांक गुप्ता (38) है जो खुद भी मौके पर मौजूद था। आरोपियों के कब्जे से 1,900 कैसिनो क्वाइंस, 89,000 रुपये नकद, 12 मोबाइल फ़ोन और एक वाहन भी बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के बैंक खातों की जानकारी ली जा रही है।

पुलिस पूछताछ में हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा
पूछताछ में दिल्ली के रहने वाले आरोपियों ने बताया कि उन्हें कसीनो में जुआ खेलने का शौक है। जिसके लिए वे अलग- अलग राज्यों में जाते रहते हैं। वे सभी गुप्ता तथा देहरादून निवासी अन्य लोगों के संपर्क में थे। जिनके साथ मिलकर उन्होंने देहरादून आकर कसीनो में जुआ खेलने की योजना बनाई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी अपने पास ज्यादा नकदी नहीं रखते हैं और किसी एक व्यक्ति के कहने पर ही रुपयों के लेनदेन की बात हो जाती है। उन्होंने बताया कि जीतने वाले व्यक्ति को रुपये देने की जिम्मेदारी एक विशेष व्यक्ति की ही होती है। गुप्ता व देहरादून निवासी अन्य व्यक्तियों ने भी पूछताछ में यही बताया कि दिल्ली से आये व्यक्ति उनके दोस्त हैं जिन्हें उन्होंने पहली बार देहरादून बुलाया था।

गुप्ता के अलावा अन्य गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी निखिल जाटव, दिल्ली के कीर्ति नगर के रहने वाले गौरव मग्गो, दिल्ली के अशोक नगर के रहने वाले हिमांशु अरोड़ा, देहरादून शहर के प्रेमनगर के रहने वाले उमेश रावत (42), देहरादून जिले के विकास नगर के रहने वाले चंद्रशेखर (32), देहरादून जिले के त्यूणी के जतिन राणा, मनोहर सिंह चौहान और चरण सिंह चौहान, उत्तरकाशी के पुरोला के रहने वाले विनोद, देहरादून शहर के गांधी रोड के निवासी जीवन शर्मा और नेपाल के महाकाली जिले के रहने वाले केशव उर्फ बबलू सिंह धामी के रूप में हुई है। पूछताछ में एक अन्य आरोपी विक्रम शाह का नाम सामने आया है लेकिन वह मौके पर मौजूद नहीं था। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!