रेलवे स्टेशन के पास पुलिस को देख भागा तस्कर, पीछा कर 21 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Oct, 2026 04:00 PM

youth from saharanpur arrested in rishikesh with 21 91 grams of smack

पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे जंगल में करीब 30 मीटर अंदर पकड़ लिया।

ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 21.91 ग्राम स्मैक के साथ सहारनपुर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसका खुलासा पुलिस ने शनिवार को किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक सैमसंग मोबाइल फोन और 290 रुपए नकद भी बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

पुलिस के अनुसार, कल देर शाम ऋषिकेश क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान बाईपास रोड पर योगनगरी रेलवे स्टेशन से आगे एआरटीओ कार्यालय के पास गंगानगर रेलवे अंडरपास की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर घबराकर जंगल और रेलवे ट्रैक की ओर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे जंगल में करीब 30 मीटर अंदर पकड़ लिया। 

तलाशी के दौरान आरोपी के पास एक गत्ते की डिब्बी में रखी पारदर्शी पन्नी से 21.91 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान खुरर्म (38) पुत्र इनाम, निवासी शेखपुरा कदीम, थाना कोतवाली देहात, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली ऋषिकेश में मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी से बरामद स्मैक के स्रोत और मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!