Edited By Vandana Khosla, Updated: 01 Feb, 2025 02:20 PM
Budget 2025: केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा का बजट सत्र 2025 में इनकम टैक्स पर बड़ी घोषणाएं की गई है। वहीं, देशभर में 12 लाख तक की आय पर अब कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा। इस घोषणा ने लोगों को बड़ी राहत दी है। बता दें कि इससे पहले 7 लाख...
Budget 2025: केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा का बजट सत्र 2025 में इनकम टैक्स पर बड़ी घोषणाएं की गई है। वहीं, देशभर में 12 लाख तक की आय पर अब कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा। इस घोषणा ने लोगों को बड़ी राहत दी है। बता दें कि इससे पहले 7 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगता था।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्रीय बजट 2025-26 के तहत मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए ₹12 लाख की आय को कर मुक्त करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। यह घोषणा मध्यम वर्ग के लिए बड़ी सौग़ात है। सीएम ने कहा कि निश्चित तौर पर इस जनकल्याणकारी निर्णय से मध्यम वर्ग सहित देश का जन-जन लाभान्वित होगा। यह फ़ैसला न केवल आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि लोगों की जीवनशैली में भी सकारात्मक बदलाव लाएगा।
जानिए कितनी आय पर कितना देना होगा टैक्स
12 लाख की कमाई पर कोई टैक्स नहीं लगाया जाएगा। वहीं 12 से 16 लाख की कमाई पर 15 फीसदी इनकम टैक्स का भुगतान करना होगा, जबकि 16 से 20 लाख की कमाई पर 20 फीसदी टैक्स देना होगा। इधर 20 से 24 लाख तक की कमाई पर 25 फीसदी इनकम टैक्स और 24 लाख से अधिक की आय पर 30 फीसदी टैक्स देने की घोषणा कर दी गई।