BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहुंचे रुद्रप्रयाग, निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Jan, 2025 03:46 PM

bjp state president mahendra bhatt reached rudraprayag

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रुद्रप्रयाग में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में निकाय चुनावों में सभी प्रत्याशी भारी जन बहुमत से जीतने जा रहे हैं। कहा कि जनता नगर निकायों में भाजपा के प्रत्याशियों को अपने नगर...

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रुद्रप्रयाग में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में निकाय चुनावों में सभी प्रत्याशी भारी जन बहुमत से जीतने जा रहे हैं। कहा कि जनता नगर निकायों में भाजपा के प्रत्याशियों को अपने नगर निगम,नगर पालिका,नगर पंचायतों का पूर्ण विकास के लिए भाजपा को वोट करने जा रही हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रुद्रप्रयाग में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश की निकायों में बीजेपी प्रत्याशी जनता के आशीर्वाद से भारी बहुमत से जीत दर्ज करने जा रहे हैं। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि किसी भी जगह कोई मतभेद व बगावत नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है। भट्ट ने कहा कि यहां जिसे पार्टी का सिंबल मिलता है। उसके लिए सब मिलकर कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य व केंद्र में भाजपा की सरकार द्वारा किए जा रहे ऐतिहासिक विकास कार्यो का आम जनमानस को लाभ मिल रहा है। 

आपको बता दें कि आजकल राज्य में नगर निकाय चुनाव का प्रचार प्रसार तेजी से चल रहा है। जिसको लेकर सभी दलों के साथ साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी अपने अपने जीत का दावा कर रहे हैं, अब जनता किस पर अपना भरोसा जताती है। यह 23 जनवरी को ही तय होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!