उत्तराखंड में भाजपा ने बुलाई अहम मीटिंग, अमित शाह समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 07 Mar, 2026 11:07 AM

bjp calls crucial meeting in uttarakhand several prominent leaders

हरिद्वारः आज यानी शनिवार को हरिद्वार में भाजपा ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ कुल 24 बड़े नेता बैठक में शामिल होंगे। बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होंगी। उत्तराखंड भाजपा...

हरिद्वारः आज यानी शनिवार को हरिद्वार में भाजपा ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ कुल 24 बड़े नेता बैठक में शामिल होंगे। बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होंगी। उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसकी जानकारी दी है।

मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 7 मार्च को हरिद्वार में भारतीय जनता पार्टी की एक टॉप सीक्रेट बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजय, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, कुंदन परिहार, तरुण बंसल, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा समेत 24 बड़े नेता बैठक में शामिल होंगे।

बैठक को 'टोली बैठक' नाम दिया गया है। मीटिंग में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी। इस दौरान चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी। इसके अलावा प्रदेश में दायित्व बंटवारे और कैबिनेट विस्तार को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!