Bihar Diwas: बिहार स्थापना दिवस पर CM धामी ने दी बधाई, कहा-प्रदेश की भूमि ज्ञान,वीरता और संस्कारों की जननी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 22 Mar, 2025 11:19 AM

bihar diwas cm dhami congratulated on bihar foundation day

Bihar Diwas: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ( Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने शनिवार को बिहार के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी और कहा कि प्रदेश की भूमि ज्ञान,वीरता और संस्कारों की जननी है।

Bihar Diwas: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ( Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने शनिवार को बिहार के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी और कहा कि प्रदेश की भूमि ज्ञान,वीरता और संस्कारों की जननी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा,"गौरवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति से संपन्न बिहार के स्थापना दिवस की समस्त बिहारवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! बिहार की भूमि ज्ञान, वीरता और संस्कारों की जननी रही है, जिसने देश को महान चिंतक, योद्धा और नेता दिए हैं। यह प्रदेश सतत प्रगति और समृद्धि के नए आयाम छूता रहे, यही कामना है।"

बता दें कि ब्रिटिश शासनकाल के दौरान 22 मार्च 1912 को बंगाल से अलग होकर बिहार राज्य का निर्माण हुआ था। तब तक बिहार बंगाल प्रोविंस का हिस्सा था। आजादी के बाद 1956 में बिहार का पुनर्गठन हुआ। हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!