अंकिता भंडारी हत्याकांडः CBI ने मामले की जांच का संभाला जिम्मा, परिजनों की मांग पर CM धामी ने की थी सिफारिश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Feb, 2026 09:47 AM

ankita bhandari murder case cbi takes over the investigation

उत्तराखंड/नई दिल्लीः केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने वर्ष 2022 में एक रिसॉर्ट में 19 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की कथित हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज करके उत्तराखंड पुलिस से जांच का जिम्मा ले लिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह...

उत्तराखंड/नई दिल्लीः केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने वर्ष 2022 में एक रिसॉर्ट में 19 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की कथित हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज करके उत्तराखंड पुलिस से जांच का जिम्मा ले लिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भंडारी के माता-पिता की मांग पर इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी। अधिकारियों के अनुसार, सीबीआई ने उत्तराखंड पुलिस से संबंधित दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर उन्हीं के आधार पर अलग से मामला दर्ज किया है। अंकिता के माता-पिता ने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी। अपने पत्र में अंकिता के पिता ने कहा था कि उनकी बेटी की हत्या एक अति विशिष्ट व्यक्ति के कारण की गई। हालांकि उस व्यक्ति की पहचान अब तक सामने नहीं आई है।

वर्ष 2022 में उत्तराखंड के पौड़ी जिले स्थित वनंत्रा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर कार्यरत अंकिता भंडारी की रिसोर्ट के मालिक पुलकित आर्य और दो कर्मचारियों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में तीनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है। इस हत्या कांड की सीबीआई जांच की मांग तब से तेज हो गई है जब अभिनेत्री उर्मिला सनावर, जो खुद को एक विधायक की पत्नी बताती हैं, ने हत्या में एक 'वीआईपी' की संलिप्तता का आरोप लगाया था।

उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी कीं, जिनमें उनके अनुसार विधायक के साथ हुई बातचीत रिकॉर्ड है और अंकिता हत्याकांड में एक प्रभावशाली व्यक्ति की भूमिका की ओर इशारा करती है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!