Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Apr, 2025 07:58 AM

हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में रविवार को अवैध रूप से चल रहे मदरसों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। इसके तहत 13 मदरसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सील किया गया।
हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में रविवार को अवैध रूप से चल रहे मदरसों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। इसके तहत 13 मदरसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सील किया गया।
अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार रॉय के अनुसार जांच में पता चला कि हल्द्वानी में कुल 18 मदरसे अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं। इसी बीच रविवार को इन मदरसों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इनमें से 13 मदरसों को मौके पर सील कर दिया गया है। सील किए गए मदरसों के पास पंजीकरण के दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। उन्होंने कहा कि एक मदरसा बंद पाया गया। उससे अंडरटेकिंग लिया गया है। उन्होंने अवगत कराया कि सोमवार को भी यह अभियान जारी रहेगा।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक (सिटी) प्रकाश चन्द्र, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, उप जिलाधिकारी गण परितोष वर्मा, रेखा कोहली, पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी, दीपशिखा अग्रवाल, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, कुलदीप पांडेय जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ सहित विभिन्न थानाध्यक्ष और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।