बागेश्वर : हत्या के प्रयास मामले में फरार अपराधी गिरफ्तार, तीन लोगों पर किया था जानलेवा हमला

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Feb, 2025 01:56 PM

bageshwar absconding criminal arrested in attempt to murder case

बागेश्वर : उत्तराखंड के बागेश्वर कपकोट थाना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत तीन लोगों पर हुए जानलेवा हमले का फरार आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उसे गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के...

बागेश्वर : उत्तराखंड के बागेश्वर कपकोट थाना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत तीन लोगों पर हुए जानलेवा हमले का फरार आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उसे गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। वहीं, इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।  

पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को केदारेश्वर मैदान कपकोट में आयोजित मेला देखने के दौरान आरोपी हिमांशु मेहता पुत्र गोपाल सिंह मेहता निवासी ग्राम हरसीला व दो अन्य लड़कों ने योगेश सिंह ऐठानी, पंकज व सुंदर पर जान से मारने की नियत से धारदार चाकू व लोहे के रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में तीनों को गंभीर चोट आई। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने कपकोट थाने में धारा 109/ 351 (2) / 352 भारतीय न्याय संहिता के तहत 17 जनवरी को मुकदमा दर्ज किया। मामले में हिमांशु मेहता को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया। जिन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था।

विवेचना के दौरान घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी खंगाले गए। चेक करने व सीडीआर सर्विलांस की मदद से प्रदीप गड़िया पुत्र हरीश सिंह निवासी हरसीला भी घटना में लिप्त पाया गया। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। इसके लिए पुलिस की टीम गठित की गई। सर्विलांस की मदद से उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!