विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कोटद्वार में किया मालन पुल का लोकार्पण, आवाजाही में बड़ी राहत

Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 May, 2025 12:09 PM

assembly speaker ritu khanduri inaugurated malan

कोटद्वारः आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कोटद्वार में मालन पुल का लोकार्पण किया है। साथ ही पुल पर वाहनों का संचालन शुरू किया गया है। ऐसे में दो साल से आवाजाही की परेशानी से निजात मिलेगी। यह पुल करीब 26.75 करोड़ की लागत से बना है। वहीं, इस...

कोटद्वारः आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कोटद्वार में मालन पुल का लोकार्पण किया है। साथ ही पुल पर वाहनों का संचालन शुरू किया गया है। ऐसे में दो साल से आवाजाही की परेशानी से निजात मिलेगी। यह पुल करीब 26.75 करोड़ की लागत से बना है। वहीं, इस लोकार्पण कार्यक्रम में सीएम धामी ने भी वर्चुअल संबोधन किया।

दरअसल, कोटद्वार में स्थित मालन पुल बीती 13 जुलाई, 2023 को बाढ़ व भूकटाव से क्षतिग्रस्त हुआ था। सूत्रों की मानें तो मालन पुल पर कुल 13 स्लैब थे। जिसमें एक स्लैब वर्ष 2023 में नदी में गिरने से टूट गया था। वहीं, लंबे इंतजार के बाद दोबारा उसे नया बनाया गया है। जबकि अन्य 12 स्लैब लिफ्ट व शिफ्ट तकनीक से हटाकर सुरक्षित रखे गए हैं। जिन्हें नए बने पिलरों पर शिफ्ट किया गया। मालन पुल 26.75 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!