Edited By Vandana Khosla, Updated: 21 Aug, 2025 02:11 PM

Uttarakhand desk: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बीती 5 अगस्त को बादल फटने से बड़ा हादसा हुआ। जिसमें कई लोगों की जान चली गई। जबकि कई सेना के जवान लापता हुए है। इसी बीच हरियाणा के जवान की उत्तराखंड में लापता होने की खबर सामने आई है। बताया कि जवान ने दो...
Uttarakhand desk: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बीती 5 अगस्त को बादल फटने से बड़ा हादसा हुआ। जिसमें कई लोगों की जान चली गई। जबकि कई सेना के जवान लापता हुए है। इसी बीच हरियाणा के जवान की उत्तराखंड में लापता होने की खबर सामने आई है। बताया कि जवान ने दो महीने पहले ही ट्रेनिंग पूरी की थी। करीब 16 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
गौरतलब हो कि 5 अगस्त को उत्तरकाशी के हर्षिल में बादल फटने से तबाही मची थी। इस दौरान 20 वर्षीय जवान समय सिंह निवासी जिला नूंह, हरियाणा बाढ़ और भूस्खलन में लापता हो गया है। बताया गया कि 30 अक्टूबर 2024 को जवान अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती हुआ। साथ ही 14 राजरिफ राजपूताना राइफल्स में शामिल हुआ। करीब दो माह पहले उसकी ट्रेनिंग पूरी हुई थी। जवान की पहली पोस्टिंग उत्तराखंड के हर्षिल कैंप में हुई।
5 अगस्त को हर्षिल में बाढ़ और भूस्खलन में जवान अन्य साथियों के साथ लापता हो गया है। उन्हें ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन, कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि बेटे को ढूंढ निकाले। समय सिंह के लापता होने की खबर से पूरा गांव सदमे में है।