UP के संभल प्रकरण के बाद अब उत्तराखंड में मस्जिदों की जांच शुरू, दो अवैध मस्जिदों के निर्माण कार्य पर लगी रोक

Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Dec, 2024 02:00 PM

after the sambhal incident in up investigation of mosques

ऊधम सिंह नगर : उत्तर प्रदेश के संभल मस्जिद प्रकरण के बाद अब उत्तराखंड में भी अवैध रूप से निर्माण की गई मस्जिदों की जांच शुरू कर दी गई है। इसी बीच उधम सिंह नगर के दो मस्जिदों की शिकायत पर जांच की गई। वहीं, इस जांच के दौरान दोनों मस्जिद अवैध पाई गई।...

ऊधम सिंह नगर : उत्तर प्रदेश के संभल मस्जिद प्रकरण के बाद अब उत्तराखंड में भी अवैध रूप से निर्माण की गई मस्जिदों की जांच शुरू कर दी गई है। इसी बीच उधम सिंह नगर के दो मस्जिदों की शिकायत पर जांच की गई। वहीं, इस जांच के दौरान दोनों मस्जिद अवैध पाई गई। जिसके बाद प्रशासन ने पुलिस दल बल के साथ अवैध मस्जिदों के निर्माण कार्य और धार्मिक गतिविधि पर रोक लगा दी है। बता दें कि इस कार्रवाई के दौरान मौके पर दर्जनों लोगो की भीड़ जमा हो गई।

दरअसल, यूपी के संभल विवाद के बाद उत्तराखंड में मस्जिदों की जांच शुरू कर दी गई है। उधम सिंह नगर के सुल्तानपुर पट्टी में एक शिकायत के बाद दो मस्जिदों की जांच की। जहां अवैध निर्माण को लेकर राजस्व, पुलिस और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने दोनों मस्जिदों का मुआयना किया। इस निरीक्षण के दौरान दोनों मस्जिदों से संबंधित कमेटी सदस्यों की और से दिखाए गए दस्तावेज अपूर्ण मिले। जिस पर प्रशासन की टीम ने दोनों धार्मिक स्थानों पर हो रहे निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, किसी भी धार्मिक स्थल का नया निर्माण या मरम्मत कार्य जिलाधिकारी (डीएम) की अनुमति के बिना नहीं किया जा सकता है।

बाजपुर तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट ने बताया कि एसडीएम बाजपुर को एक शिकायत पत्र मिला था। जिसमें दो मस्जिदों को अवैध बताया गया था। शिकायत पर एसडीएम बाजपुर ने टीम के साथ मौक़े पर पहुंच कर अवैध मस्जिदों का निरीक्षण किया। इस दौरान मस्जिद प्रबंधन के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। ऐसे में निर्माण कार्य रुकवाया गया और साथ में कोई भी धार्मिक गतिविधि करने पर भी रोक लगाई गई। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!