प्रेम विवाह का खौफनाक अंत ! 6 माह की गर्भवती पत्नी को अकेला छोड़ा... और फिर जो हुआ..

Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 Jan, 2026 04:36 PM

a love marriage ends in horror a husband leaves his six month pregnant wife alo

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 6 माह की गर्भवती पत्नी को अकेला छोड़कर उसका पति फरार हो गया है। बताया गया कि दोनों में 2024 में प्रेम विवाह किया था। इस दौरान महिला सेहत संबंधी और खान-पान की परेशानी...

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 6 माह की गर्भवती पत्नी को अकेला छोड़कर उसका पति फरार हो गया है। बताया गया कि दोनों में 2024 में प्रेम विवाह किया था। इस दौरान महिला सेहत संबंधी और खान-पान की परेशानी से अकेली जूझ रही है। पीड़िता ने वसंत विहार थाना पुलिस में आरोपी पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह वसंत विहार क्षेत्र में किराए के कमरे में रहती है। उसकी शादी मूल निवासी खटीमा ऊधम सिंह नगर मोहम्मद शैफ से सितंबर 2024 में हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। बताया गया कि शादी के बाद दोनों कुछ समय के लिए खटीमा में ही रहे। जबकि बाद में देहरादून में आकर एक किराए के कमरे में रहने लगे। तभी वह गर्भवती हो गई।

आरोप है कि मोहम्मद शैफ की मां 10 जून 2025 को देहरादून आई थी। इस दौरान युवक की मां ने बहू के साथ झगड़ा किया और बेटे को साथ ले गई। पति भी उसे किराए के कमरे में अकेला छोड़कर चला गया। महिला ने बताया कि अब वह 6 माह 23 दिन की गर्भवती है। उसे सेहत संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही खान-पान में भी मुश्किल आ रही है।  

इस पूरी घटना की जानकारी पर वसंत विहार थाना पुलिस ने आरोपी पति व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच के बाद केस ऊधम सिंह नगर थाने को स्थानांतरित किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!