पिथौरागढ़ में भयानक हादसाः एक साथ उठेगी दो सगी बहनों की अर्थी, पूरे गांव में मचा कोहराम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 Jul, 2025 02:30 PM

horrible accident in pithoragarh the funeral procession

पिथौरागढ़ः जनपद पिथौरागढ़ में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें यात्रियों से भरी गाड़ी गहरी खाई में गिरी है। हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है। जिसमें दो सगी बहनें भी शामिल थी। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है।

पिथौरागढ़ः जनपद पिथौरागढ़ में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें यात्रियों से भरी गाड़ी गहरी खाई में गिरी है। हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है। जिसमें दो सगी बहनें भी शामिल थी। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा पिथौरागढ़-थल मोटर मार्ग पर मुवानी के पास हुआ है। जहां मंगलवार शाम को मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा है। हादसे में दो सगी बहनों समेत आठ लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हुई है। जबकि 6 अन्य घायल हुए है। दुर्घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गए और शव बाहर छिटक गए। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला। उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया।

हादसे के मृतकों की पहचान तनुजा (14) पुत्री चंद्र सिंह, विनीता (15) पुत्री चंद्र सिंह, सिमरन (8) पुत्री कुंदन सिंह, चालक नरेंद्र सिंह (40) पुत्र चंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह (60) पुत्र किशन सिंह, होशियार सिंह (65) पुत्र भीम सिंह, शांति देवी (50) पत्नी केशव राम, दीक्षा (26) पत्नी पंकज बोरा के रूप में हुई है। हादसे में मृत दीक्षा पत्नी पंकज बोरा पिथौरागढ़ के चंडाक की रहने वाली थीं। वह हरेला पर्व पर मायके गई थीं। अन्य सभी मृतक बोकटा गांव के हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!