Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Jul, 2025 10:16 AM

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में 38 वर्षीय एक महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म हुआ है। बताया गया कि महिला दो बच्चों की मां है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के रहने वाले आरोपी अनस (30) को यहां आईएसबीटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता दो बच्चों की मां है। अधिकारी ने बताया कि देहरादून के पटेलनगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने अनस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि आरोपी ने उनकी बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी बेटी को गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस के मुताबिक, शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 117(2)/333/64 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया गया।