देह व्यापार का चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने होटल में मारा छापा... 5 युवतियों समेत आठ गिरफ्तार; दो हजार रूपए में भेजी जाती थी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 Mar, 2026 04:34 PM

a dirty game of prostitution was going on

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापा मारकर 5 युवतियों समेत आठ को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि यहां से लड़कियां हाई प्रोफाइल लोगों को भेजी जाती थी।...

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापा मारकर 5 युवतियों समेत आठ को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि यहां से लड़कियां हाई प्रोफाइल लोगों को भेजी जाती थी। युवतियों को प्रतिदिन दो हजार रूपए दिए जाते। जबकि देह व्यापार का संचालक ग्राहक से पांच हजार रूपए लेता था।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना झारखंड की राजधानी रांची में से सामने आई है। जहां स्थित लालपुर, चुटिया समेत कई जगहों पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान अलग-अलग स्थानों से 5 युवतियों समेत आठ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में पता चला है कि ये सभी लड़कियां पश्चिम बंगाल से आई हैं। मंदीप और पीयूष नामक एजेंट इन युवतियों को रांची लेकर आए थे और देह व्यपार करा रहे थे। युवतियों को ग्राहकों की डिमांड पर अलग-अलग होटलों में पहुंचाया जाता था।

पुलिस जांच में सामने आया कि एक युवती को एक रात के लिए करीब दो हजार रुपये दिए जाते थे। लेकिन एजेंट ग्राहक को लड़की को भेजने के बदले पांच हजार रुपए लेता था। जिस्मफरोशी का रैकेट चलाने वाले सरगना को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!