पिथौरागढ़ में भूस्खलन के चलते फंसे 30 यात्री, पुलिस ने सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचाया

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Aug, 2025 08:56 AM

30 passengers stranded due to landslide in pithoragarh

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूस्खलन के चलते सोमवार को 30 लोग फंस गए हैं। पुलिस ने हालांकि उन्हें सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचा दिया है।

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूस्खलन के चलते सोमवार को 30 लोग फंस गए हैं। पुलिस ने हालांकि उन्हें सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बरसात के चलते धारचूला-गुंजी मार्ग पर पांगला के गस्कू में भारी भूस्खलन हो गया। जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इसके चलते लगभग 30 यात्री फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) रेखा यादव ने धारचूला पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में फंसे यात्रियों को सरकारी वाहन से सुरक्षित थाना पांगला पहुंचाया गया। पुलिस द्वारा सभी यात्रियों के भोजन एवं रात्रि विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है।

एसपी ने कहा कि जब तक मार्ग पूरी तरह से सुचारु नहीं हो जाता तब तक यात्रियों को थाना परिसर में ठहराया जाएगा। पिथौरागढ़ पुलिस की ओर से अपील की गई है कि पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा से पूर्व मौसम और मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य लें। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!