पिथौरागढ़ ने वीर सपूतों को दिया जन्म... और देश की रक्षा के लिए बलिदान दिया, बोले- राज्यपाल गुरमीत सिंह

Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Mar, 2026 04:06 PM

pithoragarh gave birth to brave sons  and sacrificed their lives for the count

नैनीताल/पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) शुक्रवार को एक दिन के दौरे पर पिथौरागढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने छावनी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर पूर्व वीर सैनिको को सम्मानित किया।

 

नैनीताल/पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) शुक्रवार को एक दिन के दौरे पर पिथौरागढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने छावनी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर पूर्व वीर सैनिको को सम्मानित किया।

वहीं, राज्यपाल ने कार्यक्रम कों संबोधित करते हुए कहा कि पिथौरागढ़ ने वीर सैनिको को जन्म दिया है और यहां के वीर सपूतों ने देश की रक्षा करते हुए बलिदान दिया है। राज्यपाल ने कहा कि पिथौरागढ़ जनपद सुंदर जिला है। यहां पर्यटन कि अपार संभावना है और पूर्व सैनिक पर्यटन को अपने रोजगार के साथ जोड़ सकते है। इसके अलावा उन्होंने हवाई अड्डा परिसर में लगे ग्राम्य विकास विभाग, पर्यटन विभाग, जिला उद्योग केंद्र तथा 'हाउस ऑफ हिमालयाज' सहित विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय उत्पादों, स्वरोजगार गतिविधियों एवं सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की।

राज्यपाल ने उत्पादों की पैकेजिंग की सराहना करते हुए महिलाओं की आय में हो रही वृद्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा इसे और बेहतर बनाने को संबंधित अधिकारियों एवं समूहों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने डिजिटल माध्यमों का उपयोग बढ़ाकर उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध करने हेतु डिजिटल माध्यम का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने का सुझाव भी दिया। उन्होंने हवाई अड्डे पर उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर, उपस्थित बच्चों से संवाद कर उनकी आकांक्षाओं के बारे में जाना तथा उन्हें अपने लक्ष्यों की प्राप्ति को लगन एवं परिश्रम से तैयारी करने के लिए प्रेरित किया तथा आशीर्वाद दिया।

इस दौरान राज्यपाल ने जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का अवलोकन किया। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं का प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है।

इससे पहले हवाई अड्डे पर जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह एवं उपजिलाधिकारी जीतेन्द्र वर्मा ने भी उनका स्वागत किया। पुलिस विभाग द्वारा राज्यपाल को गाडर् ऑफ ऑनर प्रदान कर सम्मानित किया गया।
 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!