Edited By Pooja Gill, Updated: 09 Apr, 2026 11:07 AM
नैनीताल: उत्तराखंड के हल्द्वानी में निजी स्कूलों और पुस्तक विक्रेताओं के गठजोड़ तथा अन्य अनियमितताओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए 46 निजी स्कूलों को कारण...
नैनीताल: उत्तराखंड के हल्द्वानी में निजी स्कूलों और पुस्तक विक्रेताओं के गठजोड़ तथा अन्य अनियमितताओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए 46 निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी स्कूलों से 11 अप्रैल तक जवाब मांगा गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। इसके बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने संबंधित स्कूलों को नोटिस जारी किया।
जांच में पाया गया कि अभिभावकों को एनसीईआरटी की सस्ती पुस्तकों के बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा था। कई मामलों में स्कूलों द्वारा अभिभावकों को तय दुकानों से ही किताबें और कॉपियां खरीदने के निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा, सीबीएसई के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन और स्कूलों की वेबसाइट पर अनिवार्य सूचनाएं व फीस संरचना सार्वजनिक न करने जैसी खामियां भी सामने आई हैं। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यह कृत्य शासन और सीबीएसई के निर्देशों का उल्लंघन है और इसे गंभीरता से लिया गया है। तय समय में संतोषजनक जवाब न मिलने पर स्कूलों के खिलाफ मान्यता/संबद्धता समाप्त करने सहित विधिक कारर्वाई की जाएगी।
जिन 46 स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें शामिल हैं...
वेदान्तम इंटरनेशनल स्कूल (दमुवादूंगा), ग्रीन सिटी पब्लिक स्कूल, आदर्श पब्लिक स्कूल, आरूष पब्लिक स्कूल (कुंवरपुर), न्यू बाल संसार पब्लिक स्कूल, चिल्ड्रन वैली पब्लिक स्कूल (बरेली रोड), डी लैम्प पब्लिक स्कूल (दमुवादूंगा), दर्पण चिल्ड्रन गाडर्न पब्लिक स्कूल, ईमैनुअल पब्लिक स्कूल, ग्रीन वुड पब्लिक स्कूल, जी-किड्स पब्लिक स्कूल, हिमालया विद्या मंदिर, इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, देवभूमि पब्लिक स्कूल (देवलचौड़), जय दुर्गे पब्लिक स्कूल (दमुवादूंगा), किड्स केयर पब्लिक स्कूल, किंग्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, काठगोदाम पब्लिक स्कूल, लिटिल जीनियस पब्लिक स्कूल, लिटिल स्पाकर्ल एकेडमी, मानस पब्लिक स्कूल, नेशनल पब्लिक स्कूल में नोटिस जारी किया है।
कार्रवाई रहेगी जारी
इसके साथ-साथ न्यू सनसाइन पब्लिक स्कूल, न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल, शेमफोर्ड पब्लिक स्कूल, सेंट लुक्स पब्लिक स्कूल, श्री कृपा पब्लिक स्कूल, सेंट जॉर्ज पब्लिक स्कूल, सनराइज पब्लिक स्कूल, समिट पब्लिक स्कूल, विवेकानंद पब्लिक स्कूल, सन बीम पब्लिक स्कूल, एसकेएम पब्लिक स्कूल (देवलचौड़), फन विद ड्राइंग पब्लिक स्कूल, टेंडर फीट पब्लिक स्कूल, विजडम पब्लिक स्कूल, वुडलैंड पब्लिक स्कूल, वीवीएम पब्लिक स्कूल, होली एंजेल पब्लिक स्कूल, पीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, न्यू फेंग लैंड पब्लिक स्कूल, राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल, स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल, दून पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल और आर्यमान विक्रम बिड़ला पब्लिक स्कूल। वहीं, प्रशासन ने कहा है कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और अभिभावकों के हितों की रक्षा के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।