Uttarakhand: ऋतु बाहरी बनीं उत्तराखंड उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल गुरमीत ने दिलाई शपथ

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Feb, 2024 03:30 PM

ritu bahri becomes chief justice of uttarakhand high court

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने रविवार को राजभवन, देहरादून में उत्तराखंड उच्च न्यायालय की नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश कुमारी ऋतु बाहरी को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।

देहरादून: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने रविवार को राजभवन, देहरादून में उत्तराखंड उच्च न्यायालय की नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश कुमारी ऋतु बाहरी को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने भारत की राष्ट्रपति द्वारा न्यायमूर्ति कुमारी ऋतु को उत्तराखंड उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने से संबंधित अधिपत्र पढ़ा। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रथम महिला गुरमीत कौर, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डा. धन सिंह रावत, सांसद नरेश बंसल, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, नैनीताल उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल आशीष नैथानी, सचिव, राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी अमित कुमार सिरोही सहित वरिष्ठ न्यायमूर्तिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

बता दें कि मुख्य न्यायाधीश का पद संभालने वाली न्यायमूर्ति बाहरी पहली महिला हैं।  उत्तराखंड की मुख्य न्यायाधीश बनने से पहले न्यायमूर्ति बाहरी पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में न्यायाधीश थीं। पिछले साल अक्टूबर में न्यायमूर्ति विपिन सांघी के सेवानिवृत्त होने के बाद से उत्तराखंड उच्च न्यायालय में यह पद खाली था और न्यायमूर्ति मनोज तिवारी कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!