उत्तराखंड के इन जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 Jan, 2025 10:09 AM

yellow alert issued for dense fog in these districts of uttarakhand

देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख है। प्रदेश पहाड़ से मैदान तक शीतलहर की चपेट में है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के इन जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में प्रशासन ने वाहन चालकों को आवाजाही के दौरान विशेष तौर पर सतर्क...

देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख है। प्रदेश पहाड़ से मैदान तक शीतलहर की चपेट में है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के इन जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में प्रशासन ने वाहन चालकों को आवाजाही के दौरान विशेष तौर पर सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विभाग ने हरिद्वार और उधम सिंह नगर के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहने की संभावना जताई है। इसके चलते मौसम विभाग ने इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को अधिक ठंड का सामना कर पड़ सकता है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा होने से चालकों को गाड़ी आदि चलाने में भारी परेशानी होगी। वहीं, मौसम विभाग ने 20 और 21 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि 22 और 23 जनवरी को प्रदेशभर में बारिश और 2500 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई हैं। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि प्रदेश के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने रविवार को राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि आज यानी 20 जनवरी को देहरादून में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!