उत्तराखंड के इन जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 23 Nov, 2024 11:12 AM

yellow alert issued for dense fog in these districts of uttarakhand

देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दरअसल, पहाड़ी इलाको में ठंड अधिक बढ़ने लगी है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के इन जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में प्रशासन ने वाहन चालकों को आवाजाही के दौरान विशेष तौर पर...

देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दरअसल, पहाड़ी इलाको में ठंड अधिक बढ़ने लगी है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के इन जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में प्रशासन ने वाहन चालकों को आवाजाही के दौरान विशेष तौर पर सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विभाग ने हरिद्वार और उधम सिंह नगर के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहने की संभावना जताई है। इसके चलते मौसम विभाग ने इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को अधिक ठंड का सामना कर पड़  सकता है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा होने से चालकों को गाड़ी आदि चलाने में भारी परेशानी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 23 नवंबर को उत्तराखंड के अधिकतर जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा। साथ ही प्रदेश की राजधानी देहरादून का मौसम भी साफ और शुष्क बना रहने की उम्मीद जताई गई है।

बता दें कि बीते शुक्रवार को मौसम विभाग ने देहरादून का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। जबकि आज यानी शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना जताई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!