Uttarakhand Road Accident: सरकारी अधिकारी की दर्दनाक मौत! परिजनों में मचा कोहराम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Jan, 2026 04:29 PM

uttarakhand road accident

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में एक एसबीआई अधिकारी की दर्दनाक मौत हुई है। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया गया कि कार सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में पीछे...

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में एक एसबीआई अधिकारी की दर्दनाक मौत हुई है। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया गया कि कार सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में पीछे जा घुसी। घटना की जानकारी पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। वह परिवार का इकलौता बेटा था।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना काशीपुर में केवीआर हाईवे के पास हुई है। जहां सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में एक कार पीछे से टकरा गई। हादसे के दौरान कार में दो लोग सवार थे। घटना इतनी भयानक थी कि दोनों गाड़ी में फंस गए। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें कार से बाहर निकाला। बताया गया कि घटना में एसबीआई के सहायक प्रबंधक की मौत हो गई। जबकि जूनियर असिस्टेंट गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इसके अलावा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान (34) गौरव सागर पुत्र नरेश कुमार निवासी बरेली के रूप में हुई है। वह एसबीआई कालागढ़ शाखा में सहायक प्रबंधक के रूप में कार्यरत थे। वहीं, (24) शुभम नेगी पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी चमोली एसबीआई में जूनियर अस्सिटेंट गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों सुल्तानपुर पट्टी में अपने एक मित्र से मिलने आए हुए थे। रविवार देर शाम को कालागढ़ लौट रहे थे। तभी उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!