Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Jan, 2026 09:50 AM

देहरादूनः उत्तराखंड के मौसम में का मिजाज लगातार बदला हुआ है। प्रदेशभर में अगले 24 घंटे अधिक भारी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 27 जनवरी को पहाड़ों में एक बार फिर बर्फबारी देखने को मिलेगी। जबकि मैदानी इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।...
देहरादूनः उत्तराखंड के मौसम में का मिजाज लगातार बदला हुआ है। प्रदेशभर में अगले 24 घंटे अधिक भारी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 27 जनवरी को पहाड़ों में एक बार फिर बर्फबारी देखने को मिलेगी। जबकि मैदानी इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य में मौसम विभाग के अलर्ट के बीच कई जिलों में स्कूल बंद किए गए है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज यानी मंगलवार को राज्य के उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, नैनीताल, चंपावत और टिहरी गढ़वाल में बर्फबारी की संभावना है। इन जनपदों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी इलाकों में कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं, राज्य के शेष जिलों का मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली भी चमकेगी। साथ ही 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं भी चलने का अनुमान है।
देहरादून केंद्र की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया है कि चंडीगढ़ स्थित डीजीआरई की ओर से उत्तर भारत के साथ ही उत्तराखंड में 27 जनवरी को हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। यह चेतावनी आज शाम पांच बजे तक प्रभावी रहेगी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में हिमपात और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है।
ऐसे में प्रशासन और जन समुदाय को हिदायत दी गई है कि दिन और रात अपने नजदीकी क्षेत्रों में गिर रही बर्फ और हिमस्खलन की जानकारी लेते रहें। अनावश्यक आवाजाही से बचें, घरों या अस्थायी आवासों, गौशालाओं की छतों पर अधिक बर्फ न जमा होने दें व इसे साफ करते रहें, निचले और सुरक्षित स्थानों पर चले जायें।
वहीं, उत्तराखंड में देहरादून, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। दरअसल, राज्य में भारी बारिश और बर्फबारी के अलर्ट के बीच जिला प्रशासन ने यह अहम फैसला लिया है। बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर इन जिलों में छुट्टी की गई है। आज यानी 27 जनवरी को छात्रों को छुट्टी है।