उत्तराखंड का लाल पंचतत्व में विलीन, बड़े भाई ने दी मुखाग्नि, अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब

Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Apr, 2026 04:09 PM

uttarakhand s son immersed in the five elements

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के शहीद विकास कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के बड़े भाई नीरज ने नम आंखों से छोटे भाई को मुखाग्नि दी। पूरे गांव ने “भारत माता की जय” के नारों के बीच वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। बता...

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के शहीद विकास कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के बड़े भाई नीरज ने नम आंखों से छोटे भाई को मुखाग्नि दी। पूरे गांव ने “भारत माता की जय” के नारों के बीच वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। बता दें कि सिक्किम में एवलांच की चपेट में आकर विकास कुमार शहीद हुए है।  

19 कुमाऊं रेजिमेंट के वीर जवान विकास कुमार का पार्थिव शरीर आज पिथौरागढ़ के सुकौली गणकोट गांव पहुंचा। जैसे ही तिरंगे में लिपटा शव गांव पहुंचा, पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया और माहौल बेहद गमगीन हो उठा। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोग उमड़े और “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण गूंज उठा। लोगों ने पुष्प वर्षा कर अपने वीर सपूत को भावभीनी विदाई दी। रामेश्वर घाट में कुमाऊं रेजिमेंट के जवानों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीद को अंतिम सलामी दी, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी आशीष भटगांई, नगर निगम मेयर कल्पना देवलाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, पूर्व सैनिक संगठन और स्थानीय नागरिकों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व सैनिक ललित धानिक ने कहा कि क्षेत्र के लिए यह क्षण दुखद जरूर है, लेकिन शहादत पर गर्व भी है। वहीं, परिजनों ने प्रशासन से गांव को जोड़ने वाली सड़क और एक स्कूल का नाम शहीद के नाम पर रखने की मांग की, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनकी शहादत को याद रख सकें।




 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!