उत्तराखंड: Highway पर भीषण हादसा, पिकअप वाहन के उड़े परखच्चे; मची चीख-पुकार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 30 May, 2025 11:01 AM

uttarakhand horrific accident on highway

उत्तराखंड: ऋषिकेश -गंगोत्री हाईवे पर गुरुवार को भीषण हादसा हुआ। जहां एक पिकअप वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां...

उत्तराखंड: ऋषिकेश -गंगोत्री हाईवे पर गुरुवार को भीषण हादसा हुआ। जहां एक पिकअप वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना ऋषिकेश -गंगोत्री हाईवे पर हुआ है। जहां गुरुवार को एक पिकअप वाहन मथुरा से उत्तरकाशी जा रहा था। इसी बीच गोटीगाड़ के पास पहुंचा वाहन अनियंत्रित होकर 20 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस दौरान पिकअप वाहन में चालक समेत दो लोग सवार थे। खाई में गिरने से दोनों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के मुताबिक हादसे में घायलों की पहचान अशोक (45) पुत्र बसंत सिंह निवासी ग्राम बहज थाना डीग जनपद भरतपुर राजस्थान व वीरपाल (36) पुत्र उदय सिंह निवासी भगवानपुर गोवर्धन मथुरा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!