उत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसा: 24 घंटे से अधिक चले अभियान के बाद सभी 6 शव बरामद, AIIMS ऋषिकेश भेजे गए

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Nov, 2026 01:04 PM

uttarakhand helicopter crash all six bodies recovered sent to aiims rishikesh

जिला प्रशासन की ओर से रविवार को जारी बयान में कहा गया, "बचाव दलों ने कठिन पहाड़ी रास्तों से पैदल चलकर सभी छह मृतकों के शव बाहर निकाले।"

चमोली: उत्तराखंड के जोशीमठ के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए सभी छह लोगों के शव रविवार सुबह बरामद कर लिए गए और उन्हें ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भेज दिया गया। चमोली जिला प्रशासन ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को बदरीनाथ धाम से देहरादून लौटते समय हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास चाई गांव के निकट पर्वतीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। 

अधिकारियों ने बताया कि शवों को सड़क मार्ग से जोशीमठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लाया गया। अधिकारियों ने बताया कि जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शवों को हेलीकॉप्टर से एम्स, ऋषिकेश भेज दिया गया। जिला प्रशासन ने बताया कि दुर्गम और ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाके में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच भारतीय सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), पुलिस, जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से तलाश अभियान चलाया। 

यह भी पढें- उत्तरकाशी में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ट्रक, केबिन में फंसा चालक, SDRF ने ऐसे बचाई जान

जिला प्रशासन की ओर से रविवार को जारी बयान में कहा गया, "बचाव दलों ने कठिन पहाड़ी रास्तों से पैदल चलकर सभी छह मृतकों के शव बाहर निकाले।" हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद शुक्रवार को अभियान शुरू किया गया था, लेकिन दुर्गम पहाड़ी भूभाग और दूरस्थ स्थान होने के कारण अभियान पूरा करने में बचाव दलों को 24 घंटे से अधिक समय लगा। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!