Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Nov, 2025 04:30 PM

देहरादूनः भाजपा मुख्यालय देहरादून में उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थवाल ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आंदोलनकारियों के हित में अभूतपूर्व फैसले लिए हैं।...
देहरादूनः भाजपा मुख्यालय देहरादून में उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थवाल ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आंदोलनकारियों के हित में अभूतपूर्व फैसले लिए हैं। उत्तराखंड सरकार ने आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाई है। 9 महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं।
आंदोलनकारियों की पेंशन ₹4500 से बढ़ाकर ₹5500, और ₹6000 से ₹7000 की गई है। साथ ही दिव्यांग आंदोलनकारियों की पेंशन ₹20,000 से बढ़ाकर ₹30,000 कर दी गई है। इसके अलावा, शहीद स्थलों, सड़कों, अस्पतालों और विद्यालयों का नामकरण आंदोलन के शहीदों के नाम पर किया जाएगा। बड़थवाल ने कहा कि धामी सरकार के कार्य ऐतिहासिक हैं और आंदोलनकारी उनके साथ राज्य के समग्र विकास के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।