Uttarakhand Assembly Session: कल से शुरू उत्तराखंड विधानसभा सत्र, कार्य मंत्रणा समिति की हुई बैठक

Edited By Khushi, Updated: 04 Feb, 2024 05:47 PM

uttarakhand assembly session starts from tomorrow

उत्तराखंड विधानसभा के देहरादून स्थित सचिवालय में आगामी 5 फरवरी यानी सोमवार से आहूत सत्र संचालन के सम्बंध में सर्वदलीय नेताओं की तथा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक रविवार को हुई।

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा के देहरादून स्थित सचिवालय में आगामी 5 फरवरी यानी सोमवार से आहूत सत्र संचालन के सम्बंध में सर्वदलीय नेताओं की तथा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक रविवार को हुई।

बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने की। सत्र की तिथि पांच से आठ फरवरी तय की गयी है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा सत्र नियमित अंतराल में आहूत किया जाता है। कभी -कभी विशेष परिस्थितियों में विधानसभा द्वारा विशेष सत्र का आह्वान भी किया जाता है। बैठक में चर्चा के दौरान, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलीय नेताओं से सत्र को व्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संचालित करने में सहयोग की अपील की। साथ ही, कार्य मंत्रणा बैठक में कल के सत्र संचालन के संबंध में विभिन्न कार्य सूची पर चर्चा हुई।

बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कांग्रेस विधायक और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, बहुजन समाज पार्टी के नेता मो. शहजाद, कांग्रेस पार्टी के प्रीतम सिंह व भाजपा से खजान दास सदस्य के रूप में उपस्थित थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!