ऋषिकेश: गंगा के बढ़ते जलस्तर से त्रिवेणी घाट पर अलर्ट, जल पुलिस ने खाली कराया घाट

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Sep, 2026 11:02 AM

rishikesh alert at triveni ghat due to rising water level of the ganges

जल पुलिस का मुख्य उद्देश्य जलस्तर में अचानक वृद्धि के कारण किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

ऋषिकेश: उत्तराखंड में ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के मद्देनजर जल पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। रविवार सुबह जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए जल पुलिस की टीम ने घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं को लाउडस्पीकर के माध्यम से सतर्क करना शुरू कर दिया। 

इसके साथ ही एहतियातन घाट को खाली कराने की कार्रवाई भी की गई। गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए जल पुलिस की टीम पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिसकर्मी घोषणा के जरिए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को गंगा के समीप न जाने की हिदायत दे रहे हैं। घाट पर मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है। 

जल पुलिस का मुख्य उद्देश्य जलस्तर में अचानक वृद्धि के कारण किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। जल पुलिस की टीम घाट पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। श्रद्धालुओं से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!