अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी पिकअप, चालक की दर्दनाक मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Sep, 2026 10:18 AM

pickup falls into deep gorge in pithoragarh driver dies

​​​​​​​शव को खाई में बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक की पहचान दीपक चंद्र निवासी थरकुला, पोस्ट ऑफिस खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई है।

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना में रविवार को एक पिकअप के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कनालीछीना के पास पलेटा में एक पिकअप अनियंत्रित होकर 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। पिथौरागढ़ से राज्य आपदा प्रबंधन बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य चलाया गया। वाहन में सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। 

शव को खाई में बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक की पहचान दीपक चंद्र निवासी थरकुला, पोस्ट ऑफिस खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!