अनियंत्रित कार ने ई-रिक्शे सवार महिलाओं को मारी टक्कर... गर्भवती महिला सहित 4 की मौत, 2 अन्य घायल

Edited By Nitika, Updated: 21 Aug, 2024 11:55 AM

uncontrolled car hits women riding e rickshaw

ऊधम सिंह नगर: उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर में एक दर्दनाक घटना की खबर सामने आ रही है। इसमें रुद्रपुर नैनीताल हाईवे में देर रात गर्भवती महिला को जांच के बाद अस्पताल से ई रिक्शा से घर लौट रही महिलाओं को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी...

ऊधम सिंह नगर: उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर में एक दर्दनाक घटना की खबर सामने आ रही है। इसमें रुद्रपुर नैनीताल हाईवे में देर रात गर्भवती महिला को जांच के बाद अस्पताल से ई रिक्शा से घर लौट रही महिलाओं को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई रिक्शे के परखच्चे उड़ गए। ई-रिक्शे में बैठी पांच महिलाओं में से एक गर्भवती महिला समेत तीन महिला व ई रिक्शा चालक की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं गंभीर अवस्था में घायल हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही कार चालक को हिरासत में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, कल यानी मंगलवार देर रात ज्योति नामक गर्भवती महिला को अचानक लेबर पेन होने लगा तो परिजन और आसपास की महिलाएं उसे ई-रिक्शा से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। देर रात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उन्हें घर भेज दिया था। इसी बीच लगभग ढाई बजे रात गर्भवती महिला को लेकर महिलाएं ई रिक्शे से घर लौट रही थी। जैसे ही वह अटरिया मोड़ से आगे पहुंचे ही थे कि एक कार ने ई रिक्शे में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई रिक्शे के परखच्चे उड़ गए। ई रिक्शे में बैठी गर्भवती सहित पांच महिला और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने गर्भवती महिला सहित तीन महिलाओं को रेफर कर दिया जबकि दो महिलाओं सहित ई रिक्शा चालक को मृत घोषित कर दिया। वहीं हल्द्वानी सुशील तिवारी अस्पताल में गर्भवती महिला की भी मौत हो गई। जबकि अन्य महिलाओं का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

वहीं एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि घटना रात्रि लगभग ढाई से तीन बजे की है। हादसे में गर्भवती महिला सहित चार लोगों की मौत हुई है। अग्रिम  कार्रवाई की जा रही है। इस सड़क हादसे में मृत लोगों में गर्भवती महिला ज्योति (25 वर्ष) पत्नी रविन्द्र साहनी,उर्मिला (42 वर्ष) पत्नी स्वः लोहा साहनी, विभा (36 वर्ष) पत्नी प्रमोद साहनी, मनोज टुकटुक ड्राइवर भुरारानी के रूप में पहचान हुई है। इसके अतिरिक्त गंभीर अवस्था में घायल लोगों की पहचान कांति देवी (38 वर्ष) पत्नी दिनेश साहनी और ललिता (36 वर्ष) पत्नी सुबोध साहनी के रूप में हुई है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!