Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Jan, 2025 12:16 PM

हल्द्वानी : नगर निगम हल्द्वानी की सियासत में एक नया मोड़ आ गया है। निकाय चुनाव में मेयर पद के लिए 2 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिए हैं। इसके बाद अब मेयर पद के लिए कांग्रेस और भाजपा (BJP) के बीच कड़ी टक्कर है।

आपको बता दें कि काठगोदाम-हल्द्वानी नगर निगम सीट से मेयर के 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। जिनमें से सपा के अधिकृत प्रत्याशी शोएब अहमद और एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी रूपेंद्र नागर ने नाम वापस ले लिया है। इसके बाद नगर निगम में मेयर पद के लिए कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। साथ ही अब भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला है।
बता दें कि मेयर प्रत्याशियों और अन्य पार्षदों के लिए 23 जनवरी को मतदान और 25 जनवरी को मतगणना होगी। इससे पूर्व सभी प्रत्याशियों को आज यानी 3 जनवरी को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।