दर्दनाक हादसा ! कार में मृत मिला युवक... दम घुटने से हुई मौत; मंजर देख पुलिस रह गई सन्न

Edited By Vandana Khosla, Updated: 29 Dec, 2025 09:59 AM

tragic accident young man found dead in car

नैनीतालः नोएडा से पर्यटकों को घुमाने के लिए नैनीताल आए एक चालक की दम घुटने से मौत हो गई। मल्लीताल कोतवाल हेम चंद्र पंत के अनुसार रविवार को सुखाताल स्थित पार्किंग के स्टाफ ने सूचना दी कि एक चालक अपने वाहन में बेसुध पड़ा हुआ है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर...

नैनीतालः नोएडा से पर्यटकों को घुमाने के लिए नैनीताल आए एक चालक की दम घुटने से मौत हो गई। मल्लीताल कोतवाल हेम चंद्र पंत के अनुसार रविवार को सुखाताल स्थित पार्किंग के स्टाफ ने सूचना दी कि एक चालक अपने वाहन में बेसुध पड़ा हुआ है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस टीम ने खिड़की तोड़कर चालक को बाहर निकाला। उन्होंने देखा कि उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उसे तुरंत बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान मथुरा निवासी मनीष गांधार के रूप में हुई। शुरुआती जांच में पता चला कि मनीष गांधार शनिवार को नोएडा से पर्यटकों के साथ टैक्सी वाहन संख्या यूपी 16 जेपी 8565 से नैनीताल आया था।        

रात करीब 9 बजे उसने अपनी गाड़ी सुखाताल पार्किंग में खड़ी की और अंदर कोयले की अंगीठी रख कर सो गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और उसके परिवार को सूचना दे दी है। माना जा रहा है कि कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से दम घुटने से मौत हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!