Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Mar, 2026 09:33 AM

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ी ही दुखद खबर सामने आ रही है। जहां मंगलवार तड़के एक डबल डेकर बस और ईको वैन की टक्कर हुई है। घटना में 6 लोगों की मौत हुई है। जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...
उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ी ही दुखद खबर सामने आ रही है। जहां मंगलवार तड़के एक डबल डेकर बस और ईको वैन की टक्कर हुई है। घटना में 6 लोगों की मौत हुई है। जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर लोगों में चीख-पुकार मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार यह खबर यूपी के हाथरस में से सामने आई है। घटना सादाबाद कोतवाली अंतर्गत गांव गढ़ी हरिया के निकट यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ है। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे एक डबल डेकर बस ने ईको वैन को पीछे से टक्कर मार दी। घटना इतनी भयानक थी कि ईको वैन में सवार 6 लोगों की मौके पर मौत हुई है। जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।
आनन-फानन में गंभीर घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। मृतकों के शव को जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना में सभी मृतक धौलपुर, राजस्थान के निवासी बताए गए हैं। बताया गया कि इको सवार सभी लोग दिल्ली से राजाखेड़ा राजस्थान की ओर जा रहे थे। इसी बीच उनके साथ यह बड़ा हादसा हो गया है।