Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 May, 2025 02:19 PM

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके सिर पर लोहे की राड से हमला कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि आरोपी...
हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके सिर पर लोहे की राड से हमला कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि आरोपी मौके पर फरार हो गया। मौके पर महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया है। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
दरअसल, यह पूरा मामला सिडकुल थाना क्षेत्र का है। यहां मुजफ्फरनगर हाल बहादराबाद निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया गया कि उसकी विधवा बहन को सहदेवपुर पथरी निवासी रजत काफी समय से परेशान कर रहा था। इसी बीच 11 मई को जब उसकी बहन बाजार गई थी। तो रजत उसकी बहन को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया। आरोप है कि युवक ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान विरोध करने पर उसने लोहे की राड से महिला के सिर पर वार कर दिया। हमले में महिला खून से लथपथ होकर बेहोश हो गई।
वहीं, पास में रहने वाले एक अन्य युवक ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपी रजत के खिलाफ दुष्कर्म सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके अतिरिक्त पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।