Edited By Vandana Khosla, Updated: 28 Feb, 2026 04:14 PM

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में शनिवार को भीषण हादसा हुआ है। यहां लालकुआं-काठगोदाम हाईवे पर एक डंपर ने स्कूटी सवारों को रौंद दिया। घटना में युवक की मौत हुई है। जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। सूत्रों...
नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में शनिवार को भीषण हादसा हुआ है। यहां लालकुआं-काठगोदाम हाईवे पर एक डंपर ने स्कूटी सवारों को रौंद दिया। घटना में युवक की मौत हुई है। जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। सूत्रों के मुताबिक स्कूटी चालक ने डंपर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। तभी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और डंपर के नीचे जा घुसी।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के पास हुई है। जहां एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया गया कि लालकुआं-काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक करने का प्रयास किया गया था। तभी स्कूटी अनियंत्रित होकर डंपर के नीचे जा घुसी। घटना इतनी भयानक थी कि स्कूटी सवार युवक का सिर बुरी तरह कुचला गया। जबकि युवती को गंभीर चोटें लगी है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक की पहचान हिम्मतपुर चौमवाल निवासी 30 वर्षीय कार्तिक कांडपाल पुत्र कृष्ण नंद कांडपाल के रूप में हुई है। वहीं, 25 वर्षीय युवती नेहा कांडपाल पुत्री पुष्कर कांडपाल गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों स्कूटी से हल्दूचौड़ की ओर जा रहे थे। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।