Uttarakhand: पर्यटकों के लिए खुल गई विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी, यहां देख सकते हैं हिमालय की दुर्लभ वनस्पतियां

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Jun, 2024 02:47 PM

the world famous valley of flowers has opened for tourists

फूलों की यह घाटी 87 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली है, जहां हिमालय की दुर्लभ वनस्पतियां देखने को मिलती हैं। बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच अपने सुरम्य स्थान और इसके बीच में बहने वाली पुष्पावती नदी के कारण यह स्थल दुनियाभर से बड़ी संख्या में पर्यटकों को...

गोपेश्वर: उत्तराखंड के चमोली जिले में यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान शनिवार को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। घांघरिया आधार शिविर से 48 पर्यटकों के पहले जत्थे को उप वन संरक्षक बीबी मर्तोलिया ने घाटी के लिए रवाना किया। 

फूलों की यह घाटी 87 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली है, जहां हिमालय की दुर्लभ वनस्पतियां देखने को मिलती हैं। बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच अपने सुरम्य स्थान और इसके बीच में बहने वाली पुष्पावती नदी के कारण यह स्थल दुनियाभर से बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। 

PunjabKesari

मर्तोलिया ने बताया कि चूंकि यह एक संरक्षित क्षेत्र है, इसलिए पर्यटक घाटी में रात के समय नहीं रुक सकते और उन्हें उसी दिन आधार शिविर लौटना होगा। फूलों की घाटी के लिए शुल्क भारतीयों के लिए 200 रुपये और विदेशी नागरिकों के लिए 800 रुपये है। फूलों की घाटी 31 अक्टूबर तक पर्यटकों के लिए खुली रहेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!