प्रेमी संग होटल के कमरे में थी पत्नी... पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा, सामने आई ऐसी हकीकत; पुलिस भी रह गई सन्न

Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Dec, 2025 12:11 PM

the wife was in a hotel room with her lover

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ होटल में गई थी।  मामले की भनक लगते ही पति होटल में पहुंचा। जहां कमरे का दरवाजा खुलवाया। दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख पति ने जमकर हंगामा...

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ होटल में गई थी।  मामले की भनक लगते ही पति होटल में पहुंचा। जहां कमरे का दरवाजा खुलवाया। दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख पति ने जमकर हंगामा किया। हैरान करने वाली बात यह सामने आई कि महिला अपने पति के दोस्त के साथ ही रंगरलियां मना रही थी। 

मिली जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक मामला गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में से सामने आया है। जहां एक विवाहिता अपने पति के दोस्त संग होटल के कमरे में मिली। मौके पर पहुंचे पति ने जमकर हंगामा कर दिया। वहीं, पत्नी ने भी हाई वोल्टेज ड्रामा करना शुरू कर दिया। जबकि उसका प्रेमी मौके पर भाग निकला। दोनों पति-पत्नी एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। मामला बढ़ता देख पुलिस को बुलाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला किसी तरह शांत कराया।

पुलिस दोनों को कोतवाली में साथ ले आई। जहां युवक ने बताया कि चार वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। दोनों की शादीशुदा जिंदगी अच्छी चल रही थी। इसी बीच पत्नी की नजदीकियां उसके दोस्त के साथ बढ़ने लगी। उसने कई बार उसे समझाया। लेकिन, वह समझने को तैयार नहीं है। वहीं, शनिवार को पत्नी घर से किसी काम के लिए निकली। इसके बाद उसने रामनगर में अपने एक दोस्त को होटल में बुला लिया। फिलहाल, पुलिस ने दोनों को समझाकर घर वापिस भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!