Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Oct, 2025 08:48 AM

देहरादूनः आज यानी 27 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। इसके चलते पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की आशंका जताई गई है। आने...
देहरादूनः आज यानी 27 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। इसके चलते पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की आशंका जताई गई है। आने वाले दिनों का बात करें तो 31 अक्टूबर तक राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक 27, 28, 29, 30 और 31 अक्टूबर तक उत्तराखंड में लगभग मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश भर में दिन भर चटक धूप खिलने से लोगों को गर्मी का एहसास होगा। वहीं, पहाड़ों में भी ठंड का अहसास कम होगा। वर्तमान में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहे हैं। लेकिन, आने वाले चार से पांच दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने से ठंड बढ़ सकती है। ऐसे मौसम में शीतकालीन यात्रा में आने वाले यात्री और पर्यटक गर्म कपड़े जरूर रखें ताकि ठंड से सुरक्षित रहा जा सके।