Edited By Vandana Khosla, Updated: 28 Oct, 2025 09:59 AM

देहरादूनः उत्तराखंड का मौसम पिछले कई दिनों से शुष्क बना हुआ है। इसके चलते दिन के समय लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि सुबह और रात को ठंड का एहसास हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी दी है। आज प्रदेश के इन जिलों में बारिश की...
देहरादूनः उत्तराखंड का मौसम पिछले कई दिनों से शुष्क बना हुआ है। इसके चलते दिन के समय लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि सुबह और रात को ठंड का एहसास हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी दी है। आज प्रदेश के इन जिलों में बारिश की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी मंगलवार को उत्तराखंड के बागेश्वर, चंपावत, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही कई जगहों पर आंशिक रूप से बादल भी छाए रह सकते हैं। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी देहरादून के मौसम की बात करें तो सुबह से ही आसमान में बादल दिख रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 28, 29, 30 और 31 अक्टूबर तक उत्तराखंड में लगभग मौसम शुष्क रहेगा।
बता दें कि आज देहरादून का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।