Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Dec, 2025 12:28 PM

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी के होते हुए पति दूसरी शादी कर सौतन को घर ले आया। यहां उसकी पहली पत्नी और बेटी ने महिला की जमकर पिटाई की। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुई है। बताया गया कि उसे पति की पहली...
उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी के होते हुए पति दूसरी शादी कर सौतन को घर ले आया। यहां उसकी पहली पत्नी और बेटी ने महिला की जमकर पिटाई की। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुई है। बताया गया कि उसे पति की पहली शादी की कोई जानकारी नहीं थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार यह मामला उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में से सामने आया है। जहां दिलीपपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी राजाराम गौतम की बेटी रंजना ने थाना क्षेत्र के दहिलामऊ निवासी भगवान दीन से शादी की है। बताया गया कि रंजना और भगवान दीन ने पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। लेकिन, भगवान दीन उसे अपने घर में लेकर नहीं गया था। दोनों एक किराए के कमरे में रह रहे थे। उनका एक डेढ़ साल का बेटा भी है। इसी बीच रंजना को उसकी पहली शादी और एक बेटी होने के बारे में पता चला। इसके बाद से रंजना उसे ससुराल के घर में ले जाने की जिद पर अड़ गई।
दोनों पति-पत्नी में झगड़ा भी हुआ। लेकिन, रंजना के बार-बार आग्रह करने पर भगवान दीन उसे दो दिसंबर को अपने घर पर ले आया। यहां उसकी पहली पत्नी और बेटी ने जमकर रंजना की पिटाई की। उसे शरीर पर गंभीर चोटें भी लगी है। पीड़िता किसी तरह जान बचाकर पुलिस थाने में पहुंच गई। पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। पुलिस ने रंजना की तहरीर पर भगवान दीन की पत्नी मनगू सिंह और उसकी बेटी अंजू सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।